Sunday, November 10, 2013

वास्तु में भवन निर्माण का उचित समय

वास्तु में भवन निर्माण का उचित समय


सर्व प्रथम भवन निर्माण करने के लिए सही महीने का चयन करना चाहिए व विभिन्न महीनो में मकान के निर्माण द्वारा पड़ने वाले प्रभावों को  निम्न प्रकार से समझे :

चैत्र : शोक व तनाव कि प्राप्ति 
विशाख : धन का लाभ 
ज्येष्ठ : मृत्यु 
आषाढ़ : पशु नाश 
श्रावण : पशु वृद्धि 
भाद्रपद : शुन्य फल 
आश्विन : लड़ाई झगड़ा 
कार्तिक : भृत्य नाश 
मार्गशीर्ष : धान्य लाभ, सुख समृद्धि में वृद्धि 
पौष : धान्य लाभ
माघ : अग्नि भय 
फाल्गुन : धन प्राप्ति 

इसके अलावा सूर्य का उत्तरायण व शुक्ल पक्ष भी शुभ दायक होते है |

यदि सूर्य कर्क, सिंह, मकर, और कुम्भ राशि का हो तो पूर्व या पश्चिम मुखी भवन बनाना चाहिए | इसी प्रकार तुला, वृश्चिक, मेष और वृष का हो तो उत्तर या दक्षिण मुख का भवन बनाना चाहिए | मिथुन, कन्या, धनु और मीन के सूर्य में मकान या भवन बनाना शुभ नहीं होता |

|| ॐ तत सत ||