Saturday, July 2, 2016

साप्ताहिक राशिफल, दिनांक 03 जुलाइ से 09 जुलाई 2016 तक

साप्ताहिक राशिफल

दिनांक 03 जुलाइ से 09 जुलाई 2016 तक


निम्रलिखित राशिफल वर्तमान ग्रहों के गोचर का आपकी जन्म राशि, जिसे चन्द्रराशि भी कहते हैं पर पडऩेवाले प्रभावों को दर्शाता है। आपकी जन्मपत्रिका के हिसाब से इसमें कम, ज्यादा अन्तर आने की सम्भावना हो सकती है।                                             - आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में योगदान बढ़ेगा। नये पुराने मित्र मिलेगें। वाहन सम्बन्धि शुभ योग बन रहे हैं। शिक्षा में उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बनेगा।

सूर्य को जल चढ़ायें व आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।

वृषभ : इस सप्ताह पारिवारिक मामलों मे समाधान प्राप्त होगा। सप्ताहन्त में मानसिक चिन्ताऐं बढ़ रही हैं। आर्थिक प्रगति के लिये भविष्य की योजनाओं का निर्माण होगा। यात्रा योग बन रहा है।

दुर्गा चालिसा का निरंतर पाठ करें।

मिथुन : इस सप्ताह नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। सृजनात्मकता व सकारात्मकता से सप्ताह की शुरूआत होगी। स्वास्थ्य सुधरेगा। मित्रों के स्वाभाव से कष्ट की संभावना है।

लक्ष्मी जी की पूजा सदैव सुखदायी रहेगी।

कर्क : इस सप्ताह बजट बनाकर चलें अन्यथा धन व्यय के योग बन रहे हैं। परिवार में कलह का वातावरण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी संभव है। वाहन संभलकर चलाऐं।

शनिवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ायें।

सिंह : इस सप्ताह धन लाभ के साथ साथ धन प्राप्ति के नवीन स्त्रोंतों का भी सृजन होगा। स्वयं के निर्णय ही सफलता की तरफ ले जायेगें। विलासिता पर खर्चे बढ़ेगें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुधरेगा।

नित्यप्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या : यह सप्ताह करियर के लिहाज से शुभफलप्रद है। नौकरी पेशा वालों के लिये समय नौकरी में उन्नत्ति व अवसर प्रदाता साबित होगा। व्यवसाय वालों के व्यवसाय में विस्तार के योग बन रहे हैं।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।

तुला : यह सप्ताह उत्तरोत्तर उन्नत्तिदायक बन रहा है। अपने उच्चाधिकारियों से सम्बन्धों में सुधार की स्थिति बन रही है। सप्ताहन्त में धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपने गुस्से व वाणी पर संयम बरतें।

हनुमान चालिसा का पाठ करें।

वृश्चिक : इस सप्ताह का आरम्भ धन व स्वास्थ्य के लिहाज से कष्टकर है। कोई अच्छी या बुरी घटना अचानक से घट सकति है अत: कोई भी जोखिम लेना ठीक नहीं हैं।

गणेश जी को दूब चढ़ायें।

धनु : सप्तारम्भ मौज शौक में व्यतीत होगा। व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। सप्ताहन्त में कार्यों के सम्पादन में अनावश्यक देरी मानसिक खिन्नता का कारण बनेगी।

हनुमान चालीसा का पाठ से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मकर : इस सप्ताह आपका वर्चस्व बढ़ेगा, स्वास्थ्य सुधरेगा। शत्रुवर्ग कमजोर पड़ेगा। सप्ताह मध्य में साझेदारी के कार्यों में उन्नत्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंगों में आ रही कड़वाहट में कमी आयेगी।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।

कुंभ : सप्ताहरम्भ में शिक्षा व संतान सम्बन्धि कुछ चिन्ताऐं रह सकति है। शेष सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि व प्रसिद्धि के योग बन रहे है। परिवार में बुजुर्गों के सहयोग से लाभकारी परिणाम प्राप्त होगें।

गणपति जी की उपासना आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।

मीन : इस सप्ताह वैसे तो कोई बड़ी समस्या नहीं है परन्तु मानसिक चिन्ताऐं आपके चित्त पर हावी रहेंगीं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। सप्ताहन्त में कोई लाभकारी कार्य सम्पन्न हो सकता है।

शिव चालिसा का पाठ करें।



Sunday, June 26, 2016

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 26 जून से 02 जुलाई 2016 तक

साप्ताहिक राशिफल



दिनांक 26 जून से 02 जुलाई 2016 तक

निम्रलिखित राशिफल वर्तमान ग्रहों के गोचर का आपकी जन्म राशि, जिसे चन्द्रराशि भी कहते हैं पर पडऩेवाले प्रभावों को दर्शाता है। आपकी जन्मपत्रिका के हिसाब से इसमें कम, ज्यादा अन्तर आने की सम्भावना हो सकती है।                       - आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह धन लाभ, बड़े खर्चे व यात्रा के योग बन रहे है। घर के बुजुर्गों से तालमेल बनाकर चलें। स्वास्थ्य भी सुधरेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार चढ़ाव बना हुआ है।

सूर्य को जल चढ़ायें व आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।

वृषभ : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विस्तार के साथ, धन प्राप्ति के नवीन स्त्रोतों का भी सृजन होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य व व्यवहार कष्टकर हो सकता है। सप्ताहन्त में नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी।

दुर्गा चालिसा का निरंतर पाठ करें।

मिथुन : इस सप्ताह न केवल नवीन सृजनात्मक कार्यों की रूपरेखा बनेगी, बल्की उन पर क्रियान्वयन भी होगा। अत: आलस्य त्यागकर कार्यों में जुट जाऐं। सप्ताहन्त में कोई बढ़ा खर्चा हो सकता है।

लक्ष्मी जी की पूजा सदैव सुखदायी रहेगी।

कर्क : सप्तारम्भ में मानसिक व शारीरिक कष्ट की संभावना है। किसी कड़वी बात का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताहन्त करियर व लाभ के लिहाज से शुभ फलदायक बन रहा है।

शनिवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ायें।

सिंह : सप्ताह मध्य को छोडक़र शेष सप्ताह शिक्षा व धन के लिहाज से शुभ फलप्रद है। सप्ताह मध्य में धन निवेश नुकसानदायक हो सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से समय लाभदायक साबित होगा।

नित्यप्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे हैं। आपका वर्चस्व की बढ़ोत्तरी व शत्रु पक्ष निर्बल पड़ेगा। सप्ताहन्त में कार्यों में अड़चने व देरी कुछ मानसिक खिन्नता की स्थिति बना रहे है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।

तुला : इस सप्ताह शिक्षा  में अवरोध या अड़चनों की स्थिति बन रही है। प्रेम प्रसंगों में असफलता या अलगाव के भी योग बन रहे है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

हनुमान चालिसा का पाठ करें।

वृश्चिक : इस सप्ताहरम्भ में जहाँ मानसिक चिन्ताऐं अत्यधिक रहेगीं वहीं स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर है। बड़े व्यावसायिक निर्णय अभी टालने में ही भलाई है। सप्ताहन्त में रूके कार्यों में तेजी आयेगी।

गणेश जी को दूब चढ़ायें।

धनु : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। कष्टकर यात्रा योग है। नये पुराने मित्र मिलेगें। शिक्षा में आ रही अड़चनों में कमी आयेगी। सप्ताहन्त में आपके वर्चस्व में बढ़ोत्तरी के योग है।

हनुमान चालीसा का पाठ से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मकर : इस सप्ताह व्यवसायिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ रही है। पारिवार में क्लेश की स्थिति बन रही है। शत्रु व प्रतिस्पृधियों की संख्या में बढ़ोत्तरी भी हो रही है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।

कुंभ : कुछ भावनात्मक चिन्ताओं के साथ यह सप्ताह सम्पूर्ण रूपेण पक्ष का बन रहा है। शिक्षा में उन्नत्ति व कारोबार में नये प्रस्ताव के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में भी योगदान की स्थिति बन रही है।

गणपति जी की उपासना आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।

मीन : इस सप्ताह किसी बड़े खर्चे की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। कोई भी नवीन कार्य की रूपरेखा बन सकती है व किसी शुभ सूचना का संचार होगा।

शिव चालिसा का पाठ करें।


Monday, June 20, 2016

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 19 जून से 25 जून 2016 तक

साप्ताहिक राशिफल

दिनांक 19 जून से 25 जून 2016 तक

निम्रलिखित राशिफल वर्तमान ग्रहों के गोचर का आपकी जन्म राशि, जिसे चन्द्रराशि भी कहते हैं पर पडऩेवाले प्रभावों को दर्शाता है। आपकी जन्मपत्रिका के हिसाब से इसमें कम, ज्यादा अन्तर आने की सम्भावना हो सकती है।                       - आचार्य अनुपम जौली
मेष : सप्ताहरम्भ में धन हानी व दुर्घटना सम्बन्धि योग बन रहे हैं। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य सप्ताह मध्य से ही करने में भलाई है। सप्ताहन्त में पारिवारिक कारणों से यात्रा व धन लाभ के योग बन रहे है।

सूर्य को जल चढ़ायें व आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।

वृषभ : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पारिवारिक समस्याओं का हल मिलेगा। सप्ताहन्त में करियर सम्बन्धि शुभ सूचना का संचार होगा।

दुर्गा चालिसा का निरंतर पाठ करें।

मिथुन : इस सप्ताह समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धन लाभ के नवीन स्त्रोतों का भी सृजन होगा। शत्रु परास्त होगा। सप्ताहन्त स्वास्थ्य के लिहाज से चिन्ताजनक बन रहा है।

लक्ष्मी जी की पूजा सदैव सुखदायी रहेगी।

कर्क : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे हैं। शिक्षा व सन्तान सम्बन्धि चिन्ता बनी रहेगी। सप्ताहन्त में कोई अपमान जनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

शनिवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ायें।

सिंह : इस सप्ताह मानसिक चिन्ताओं के उभरने के योग बन रहे हैं। जमीन व मकान सम्बन्धी विवाद उभर सकता है। माता का स्वास्थ्य व व्यवहार भी चिन्ता का कारण बन सकते है। सप्ताहन्त में लाभकारी व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।

नित्यप्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या : इस सप्ताह दूसरे की सलाह से नुकसान के योग बन रहे है। स्वयं के ही निर्णय भाग्योदयकारी साबित होगें। मित्रों से कष्ट की संभावना। कष्टकारी यात्रा के योग बन रहे हैं।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।

तुला : इस सप्ताह पारिवारिक क्लेश व चिन्ताऐं अत्यधिक कष्ट का कारण बनेगीं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने में ही आपका हित है। शिक्षा में भी अवरोध की स्थिति बन रही है। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।
हनुमान चालिसा का पाठ करें।

वृश्चिक : इस सप्ताह प्रत्येक कार्य कुछ न कुछ अड़चनों के साथ ही सम्पन्न होगें। मानसिक खिन्नता बढऩे की स्थिति बन रही है।  पारिवारिक सहयोग से कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति के योग है।

गणेश जी को दूब चढ़ायें।

धनु : इस सप्ताह नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। वैवाहिक जीवन में उथल पुथल की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य सुधरेगा। परिवार की चली आ रही पुरानी समस्या के उभरने के योग बन रहे हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मकर : इस सप्ताह खर्चों व यात्राओं के योग बन रहे है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष की स्थिति बन रही है। दूसरों के भरोसे नुकसान की स्थिति बन रही है। स्वयं के प्रयासों से ही सभी हल प्राप्त होगें।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।

कुंभ : सप्ताह आपके पक्ष का है अत: अपने आलस्य त्यागकर आपने लक्ष्य की प्राप्ति में तत्पर रहें। प्रेम प्रसेगों में भी आशानुकूल सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होगें।

गणपति जी की उपासना आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।

मीन : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति व स्थाई आमदनी के लिये प्रयासों में आंशिक सफलता के योग बन रहे है। जमीन, मकान सम्बन्धि विवाद उभर सकता है। सप्ताहन्त में अनावश्यक खर्चों के योग बन रहे हैं।

शिव चालिसा का पाठ करें।



International School of Astrology and Divine Sciences

Sunday, June 12, 2016

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 12 जून से 18 जून 2016 तक

साप्ताहिक राशिफल
 दिनांक 12 जून से 18 जून 2016 तक


निम्रलिखित राशिफल वर्तमान ग्रहों के गोचर का आपकी जन्म राशि, जिसे चन्द्रराशि भी कहते हैं पर पडऩेवाले प्रभावों को दर्शाता है। आपकी जन्मपत्रिका के हिसाब से इसमें कम, ज्यादा अन्तर आने की सम्भावना हो सकती है।                                      - आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह शिक्षा में अत्यधिक संघर्ष की स्थिति बन रही है। समय मौज शौक में व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में उलझने बढऩे के भी योग बन रहे है। सप्ताहन्त स्वास्थ्य के लिये अनुकूल नहीं है।
 
सूर्य को जल चढ़ायें व आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।
 
वृषभ : सप्तारम्भ में मानसिक चिन्ताओं के योग बन रहे है। आपने जो जिम्मेदारियों का बोझ उठा रक्खा है, सप्ताहन्त तक उसमें कमी आ जायेगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है।
 
दुर्गा चालिसा का निरंतर पाठ करें।
 
मिथुन : सप्तारम्भ में खर्चे व यात्राऐं मानसिक चिन्ता का कारण बनेगें व सप्ताहन्त में सन्तान सम्बन्धि चिन्तायें बढ़ सकति है। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। धन लाभ के अवसर भी बनेगें। 
 
लक्ष्मी जी की पूजा सदैव सुखदायी रहेगी।
 
कर्क : इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। नये पुराने मित्र मिलेगें। प्रेम प्रसेगों में असफलता के योग बन रहे है। कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति या विस्तार के अवसर प्राप्त होगें।
 
शनिवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ायें।
 
सिंह : इस सप्ताह उतार चढ़ाव के साथ सप्ताहन्त में धन लाभ के नवीन स्त्रोतों के सृजन होने के योग बन रहे है। शिक्षा में भी अनुकूल परिणाम प्राप्त होगें। सप्ताहन्त में मानसिक चिन्ताऐं आप पर हावी रहेगीं।
 
नित्यप्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
 
कन्या : इस सप्ताह यात्रा व खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार में तालमेल बनायें रक्खें अन्यथा क्लेश की स्थिति बन सकति है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के अवसर प्राप्त होगें। कारोबारी यात्रा संभव है।
 
गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।
 
तुला : यह सप्ताह परिवर्तनशील है अत: कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते है। सप्ताह मध्य, प्रत्येक कार्य के लिये सर्वश्रेष्ठ रहेगा। सप्ताहन्त में पारिवारिक समस्याओं पर आंशिक हल निकल सकता है।
 
हनुमान चालिसा का पाठ करें।
 
वृश्चिक : इस सप्ताह विपरीत समय में भी आपकी आन्तरिक उर्जा सकारात्मक होने से कार्यों का अन्तिम परिणाम सुखद होगा। सप्ताहन्त में वैवाहिक जीवन में कुछ संघर्ष की स्थिति बन रही है।
 
गणेश जी को दूब चढ़ायें।
 
धनु : इस सप्ताह आलस्य त्यागकर कार्यों में जुट जायें आपको सफलता प्राप्त होगी। फिजूल के कार्यों में अपनी उर्जा नष्ट न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिये विगत की चली आ रही, समस्याओं का कुछ निदान अवश्य होगा।
 
हनुमान चालीसा का पाठ से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
 
मकर : यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदाता है। प्रत्येक कार्य संघर्ष के साथ पूरा होता दिख रहा है। और कुछ घटनायें अचानक से घटित होती दिख रही है। अत: कोई भी नया जोखिम अभी लेना ठीक नही रहेगा।
 
शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।
 
कुंभ : कोई भी महत्वपूर्ण कार्य सप्ताह मघ्य में न करें अन्यथा हानी के योग बन रहे है। सप्तारम्भ व सप्ताहन्त आपके पक्ष के है। प्रेम प्रसेगों में आशिंक सफलता के योग बन रहे है।
 
गणपति जी की उपासना आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।
 
मीन : सप्तारम्भ तो आपके पक्ष का है परन्तु सप्ताहन्त में स्वास्थय व धन की हानी हो सकति है। जमीन सम्बन्धि विवाद उभरने के योग बन रहे है। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।
 
शिव चालिसा का पाठ करें।


Sunday, June 5, 2016

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 05 जून से 11 जून 2016 तक

साप्ताहिक राशिफल

दिनांक 05 जून से 11 जून 2016 तक

निम्रलिखित राशिफल वर्तमान ग्रहों के गोचर का आपकी जन्म राशि, जिसे चन्द्रराशि भी कहते हैं पर पडऩेवाले प्रभावों को दर्शाता है। आपकी जन्मपत्रिका के हिसाब से इसमें कम, ज्यादा अन्तर आने की सम्भावना हो सकती है।                       - आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह पारिवारिक परेशानी का हल प्राप्त होगा। शिक्षा में आ रहे अवरोधों में कमी आयेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में मानसिक चिन्ताऐं परेशान कर सकती है। यात्रा योग है।

सूर्य को जल चढ़ायें व आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।

वृषभ : सप्ताह आपके पक्ष का है। रूके हुये कार्यों में तेजी आयेगी। नवीन योजनओं को भी क्रियान्वित कर सकेगें। कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे हैं। नये पुराने मित्र मिलेगें। स्वास्थ्य सुधरेगा।

दुर्गा चालिसा का निरंतर पाठ करें।

मिथुन : इस सप्ताह बजट बनाकर चलें अन्यथा धन का व्यय प्रचुर मात्रा में होने के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। लम्बी यात्राओं के योग बन रहे है।

लक्ष्मी जी की पूजा सदैव सुखदायी रहेगी।

कर्क : इस सप्ताह धन प्राप्ति के नवीन अवसर मिलेगें। परिवार में अशांति का वातावरण बना रहेगा। नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। खान पान पर संयम रक्खें अन्यथा पेट सम्बन्धि बिमारियों से कष्ट हो सकता है।

शनिवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ायें।

सिंह : यह सप्ताह करियर में उन्नत्ति प्रदाता है। नौकरी में स्थायित्व, पद्दोन्नत्ति व परिवर्तन के लिये समय अनुकूल है। व्यावसाय में विस्तार के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही है।

नित्यप्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या : इस सप्ताह बड़े महत्वपूर्ण निर्णय दो दिन छोडक़र लेने में ही भलाई है। सप्ताह मध्य से समय आपके अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में रूझान बड़ेगा। कष्टकारी यात्रा के योग बन रहे हैं।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।

तुला : सप्ताहरम्भ में महत्वपूर्ण कार्यों को टालने में ही भलाई है। वाहन संभलकर चलाऐं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। वाणी पर संयम बरतें। सप्ताह मध्य से रूके कार्यों में तेजी आयेगी।

हनुमान चालिसा का पाठ करें।

वृश्चिक : इस सप्ताह बहुत सारे कार्यों का बोझ आपने, अपने सर पर उठा रक्खा हैं। धर्य पूर्वक एक एक कार्य को समाप्त करने में ही सफलता का सूत्र छिपा है। सप्ताहन्त में कोई शुभ सूचना का संचार होगा।

गणेश जी को दूब चढ़ायें।

धनु : यह सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। धार्मिक कार्यो में रूझान बढ़ेगा। शत्रुओं या प्रतिस्पृधिओं की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। सप्ताहन्त में कुछ गलत निर्णय हो सकते है।

हनुमान चालीसा का पाठ से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मकर : इस सप्ताह के कुछ घटनाक्रम अचानक से घटेगें। कोई अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। धन लाभ के भी नवीन अवसर प्राप्त होगें। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यों में प्रगति संभव है। शत्रुवर्ग कमजोर पढ़ेगा। 

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।

कुंभ : सप्तारम्भ में मानसिक चिन्ताऐं उभरने के योग बन रहे है। परन्तु सप्ताहन्त में समय आपके पक्ष का साबित होगा।  व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

गणपति जी की उपासना आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।

मीन : इस सप्ताह यात्रा व खर्चों के योग बन रहे हैं। नये पुराने मित्र मिलेगें। कार्यों के सम्पादन में देरी मानसिक खिन्नता को बढ़ाने वाली साबित होगी। जमीन, मकान पर व्यय के योग बन रहे है।

शिव चालिसा का पाठ करें।

|| ॐ तत् सत् ||

International School of Astrology and Divine Sciences




Friday, May 27, 2016

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 29 मई से 04 जून 2016 तक

साप्ताहिक राशिफल
दिनांक 29 मई से 04 जून 2016 तक


निम्रलिखित राशिफल वर्तमान ग्रहों के गोचर का आपकी जन्म राशि, जिसे चन्द्रराशि भी कहते हैं पर पडऩेवाले प्रभावों को दर्शाता है। आपकी जन्मपत्रिका के हिसाब से इसमें कम, ज्यादा अन्तर आने की सम्भावना हो सकती है।  - आचार्य अनुपम जौली

मेष : सप्ताह धन के लिहाज से शुभ फलदायी है। पारिवार में मांगलिक कार्यों पर व्यय हो सकता है। स्वयं के गलत निर्णय हानी का कारण बन सकती है। अत: विचार विमर्श के द्वारा ही निर्णय लें।
सूर्य को जल चढ़ायें व आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।

वृषभ : इस सप्ताह आपकी उन्नत्ति के मार्ग सहज बनतें जायेगें अत: आलस्य त्यागकर कार्यों में जुट जायें। वैवाहिक जीवन में कुछ संघर्ष की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य सुधरेगा।
दुर्गा चालिसा का निरंतर पाठ करें।

मिथुन : इस सप्ताह धन लाभ के साथ बड़े खर्चों की स्थिति भी बन रही है। शत्रुवर्ग कष्ट पहुँचा सकता है अत: संभलकर रहें। धार्मिक कार्यों सम्बन्धि गतिविधियाँ व रूझान बढऩे के योग है।
लक्ष्मी जी की पूजा सदैव सुखदायी रहेगी।

कर्क : सप्तारम्भ में कुछ अड़चने व कष्ट की स्थिति बनी रहेगी। शेष सप्ताह शुभ लाभदायक बन रहा है। अत: महत्वपूर्ण कार्य सप्ताह मध्य से करें, सफलता मिलेगी।
शनिवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ायें।

सिंह : इस सप्ताह कठिनाईयों के साथ कार्य में प्रगति के योग बन रहे हैं। शिक्षा में सफलता व उन्नत्तिदायक समय चल रहा है। माँ का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बन सकता है।
नित्यप्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या : सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। मित्रों से आशनुकूल सहयोग न मिलने से मानसिक कष्ट संभव है। सप्ताहन्त में अनावश्यक खर्चों का योग बन रहा है।
गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।

तुला : इस सप्ताह संतान व शिक्षा सम्बन्धि परेशानियों के उभरने के योग बन रहे हैं। परिवार में भी क्लेश का वातावरण बना हुआ है। व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। सप्ताहन्त में आर्थिक हानि के योग बन रहे है।
हनुमान चालिसा का पाठ करें।

वृश्चिक : सप्ताह की शुरूआत में मानसिक तनाव की स्थिति जरूर बन रही है, परन्तु सप्ताहन्त में उसका निराकरण भी हो जायेगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
गणेश जी को दूब चढ़ायें।

धनु : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। प्रेम प्रसंगों में संघर्ष की स्थिति बन रही है। शत्रुवर्ग में बढ़ोत्तरी हो रही है। धार्मिक कार्यो में अभीरूचि बढ़ेगी। यात्रा योग कष्टकर अत: यात्रा टालने में ही भलाई है।
हनुमान चालीसा का पाठ से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मकर : यह सप्ताह पारिवारिक परेशानियों के उभरनें से मानसिक कष्ट प्रदान करने वाला है। सामाजिक कार्यो में योगदान बढ़ेगा। नये पुराने मित्र मिलेगें। वाणी पर संयम बरतें।
शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।

कुंभ : इस सप्ताह शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के साथ विस्तार के योग बन रहे है। बाहरी सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।
गणपति जी की उपासना आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।

मीन : इस सप्ताह की शुरूआत किसी अनावश्यक बड़े खर्चे से आरम्भ जरूर होगी परन्तु लाभ की नवीन योजनाओं के प्रस्ताव भी प्राप्त होगें। स्वास्थ्य सुधरेगा। पारिवारिक मांगलिक कार्य सम्पन्न हा सकता है। नये मित्र बनेगें।
शिव चालिसा का पाठ करें।

|| ॐ तत् सत् ||

International School of Astrology and Divine Sciences


Saturday, May 21, 2016

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 22 मई से 28 मई 2016 तक

साप्ताहिक राशिफल

दिनांक 22 मई से 28 मई 2016 तक
निम्रलिखित राशिफल वर्तमान ग्रहों के गोचर का आपकी जन्म राशि, जिसे चन्द्रराशि भी कहते हैं पर पडऩेवाले प्रभावों को दर्शाता है। आपकी जन्मपत्रिका के हिसाब से इसमें कम, ज्यादा अन्तर आने की सम्भावना हो सकती है।                       - आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह का आरम्भ कठिनाईयों से परीपूर्ण है अत: बड़े निर्णय अथवा निवेश टालने में ही भलाई है। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर है। महत्वपूर्ण निर्णयों में घर के बुजुर्गों का सहयोग लेना ठीक रहेगा।
सूर्य को जल चढ़ायें व आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।

वृषभ : इस सप्ताह नवीन सृजनात्मक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। सप्ताह मध्य में कार्यों के सम्पादन में देरी मानसिक चिन्ता का कारण बनेगा। पारिवारिक रिश्तों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।
दुर्गा चालिसा का निरंतर पाठ करें।

मिथुन : सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। जीवनसाथी के सहयोग से समाजिक कार्यों में योगदान व आपका वर्चस्व बड़ेगा। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।
लक्ष्मी जी की पूजा सदैव सुखदायी रहेगी।

कर्क : इस सप्ताह धन लाभ के साथ साथ कार्यक्षेत्र में अनिश्चितता का माहोल भी बना रहेगा। पारिवारिक सहयोग से लाभ का मार्ग प्रश्स्त होगा। शिक्षा व सन्तान सम्बन्धि चिन्ता बनी रहेगी।
शनिवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ायें।

सिंह : इस सप्ताह मानसिक चिन्ताऐं भरपूर बनी रहेगी। सप्तारम्भ में कार्यों के सम्पादन में देरी मानसिक चिन्ता का कारण बनेगी। सप्ताहन्त में नौकरीपेशा लोगों के लिये समय लाभकारी बन रहा है।
नित्यप्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या : इस सप्ताह यात्रा व मित्रों से कष्ट सम्भव है। शिक्षा में अवरोध की स्थिति बनी हुई है। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।
गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।

तुला : इस सप्ताह पारिवारिक क्लेश उभरने से मानसिक क्लेश का वातावरण बन सकता है। नये पुराने मित्र मिलेगें। खानपान की लापरवाही स्वास्थ्य में हानी का कारण बनेगी।
हनुमान चालिसा का पाठ करें।

वृश्चिक : यह सप्ताह रूके कार्यों में गति प्रदाता साबित होगा। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। जमीन, मकान सम्बन्धि कार्यों में अड़चनों के योग बन रहे है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रक्खें।
गणेश जी को दूब चढ़ायें।

धनु : इस सप्ताह अनावश्यक खर्चों के साथ पारिवारिक क्लेश की भी स्थिति बन रही है। सप्ताह मध्य में नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। शत्रुओं की संख्या बढ़ रही है। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।
हनुमान चालीसा का पाठ से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मकर : इस सप्ताह धन लाभ के नवीन अवसरों के साथ साथ बढ़े खर्चों के भी योग है। वाणी पर नियंत्रण रक्खें अन्यथा सम्बन्धों में खटास के योग बन रहें हैं। प्रेम प्रसंगों में सघर्ष के साथ सफलता के योग बन रहे हैं।
शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।

कुंभ : सप्ताह करियर व लाभ की दृष्टी से संघर्ष के साथ शुभ फलदायी है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जमीन, मकान व वाहन सम्बन्धि योग भी बन रहे है। सप्ताहन्त में कोई अनावश्यक खर्चा हो सकता है।
गणपति जी की उपासना आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।

मीन : सप्ताह उत्तरोत्तर उन्नत्तिदायक बन रहा है। आलस्य त्याग कर कार्यों में जुट जायें। कार्यक्षेत्र में विस्तार की स्थिति बन रही है। समाज में भी आपके कार्यों को सम्मान व सरहाना मिलने के योग बन रहे है।
शिव चालिसा का पाठ करें।