Saturday, May 14, 2016

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 15 मई से 21 मई 2016 तक

साप्ताहिक राशिफल

दिनांक 15 मई से 21 मई 2016 तक
निम्रलिखित राशिफल वर्तमान ग्रहों के गोचर का आपकी जन्म राशि, जिसे चन्द्रराशि भी कहते हैं पर पडऩेवाले प्रभावों को दर्शाता है। आपकी जन्मपत्रिका के हिसाब से इसमें कम, ज्यादा अन्तर आने की सम्भावना हो सकती है। - आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह कठिन समय में भी आपके कार्यों की गति सामान्य से कुछ बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। शिक्षा सम्बन्धि कार्यों में अड़चने निरन्तर बनी हुई है।
सूर्य को जल चढ़ायें व आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।

वृषभ : सप्ताह की शुरूआत तो मानसिक चिन्ता, खर्चों व अड़चनों के साथ हो रही है। परन्तु सप्ताहन्त में आपका वर्चस्व व स्वास्थ्य में उन्नत्ति के योग बन रहें हैं। करियर में संघर्ष की स्थिति बन रही है।
दुर्गा चालिसा का निरंतर पाठ करें।

मिथुन : इस सप्ताह यात्रा व खर्चों के योग है। नये पुराने मित्र मिलेगें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होगें। सुविधओं का अभाव मानसिक चिन्ता का कारण बनेगा।
लक्ष्मी जी की पूजा सदैव सुखदायी रहेगी।

कर्क : इस सप्ताह पारिवारिक चिन्ताऐं परेशानी का कारण बनेगी। बाहरी सहयोग से कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति के योग बन रहे है। धन लाभ के भी नवीन अवसरों का सृजन होगा। सप्ताहन्त स्वास्थ्य के लिये कष्टकर रहेगा।
शनिवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ायें।

सिंह : सप्ताह परिवर्तनशील है। कार्यक्षेत्र में नवीन परिवर्तन के योग बन रहें हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों में भी आपका योगदान बडऩे की स्थिति बन रही है। वैवाहिक जीवन में कुछ अड़चने बनी रहेगी।
नित्यप्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या : इस सप्ताह बड़े खर्चे व यात्राओं के योग बन रहे है। अपने बजट को नियंत्रित करके चलने में ही भलाई है। मित्रों से कष्ट प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।
गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।

तुला : यह सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। लाभ व हानि दोनों योगों की वजह से अभी जोखिम लेना ठीक नहीं। पारिवारिक क्लेश का भी वातावरण बना हुआ है। खान पान की लापरवाही स्वास्थ्य सम्बन्धि कष्ट दे सकति है।
हनुमान चालिसा का पाठ करें।

वृश्चिक : सप्तारम्भ में किये कार्यों में सफ लता प्राप्ति के योग अधिक है। नौकरी व व्यापारी वर्ग दोनों के लिये समय शुभ लाभकारी है। शत्रुओं में निरन्तर वृद्धि की स्थिति बनी हुई है।
गणेश जी को दूब चढ़ायें।

धनु : इस सप्ताह उत्तरोत्तर उन्नत्ति के योग बन रहे है। विगत में चली आ रही समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों में संघर्ष की स्थिति बन रही है। मित्रों से कष्ट हो सकता है अत: संभलकर चलें।
हनुमान चालीसा का पाठ से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मकर : सप्तारम्भ में स्वास्थ्य व धन हानि के योग बन रहें हैं। अत: शुभ कार्यों को शुरूआत में टालना ही लाभकारी रहेगा। सप्ताहन्त में कार्यों में सफ लता व प्रेम प्रसंगों में आशानुकूल परिणाम प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।

कुंभ : इस सप्ताह श्रम अधिक व परिणाम न्यून होने से मानसिक खिन्नता बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों के सहयोग द्वारा किये कार्यों में प्रगति के योग बन रहे हैं। स्वास्थय का पाया कमजोर है।
गणपति जी की उपासना आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।

मीन : इस सप्ताह का आरम्भ आपके वर्चस्व को बढ़ाने वाला साबित होगा। समय मौज शौक में व्यतीत होगा। सप्ताहन्त में सुविधाओं का अभाव व अड़चने कष्टकारी रहेगीं।
शिव चालिसा का पाठ करें।

No comments:

Post a Comment