Sunday, June 5, 2016

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 05 जून से 11 जून 2016 तक

साप्ताहिक राशिफल

दिनांक 05 जून से 11 जून 2016 तक

निम्रलिखित राशिफल वर्तमान ग्रहों के गोचर का आपकी जन्म राशि, जिसे चन्द्रराशि भी कहते हैं पर पडऩेवाले प्रभावों को दर्शाता है। आपकी जन्मपत्रिका के हिसाब से इसमें कम, ज्यादा अन्तर आने की सम्भावना हो सकती है।                       - आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह पारिवारिक परेशानी का हल प्राप्त होगा। शिक्षा में आ रहे अवरोधों में कमी आयेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में मानसिक चिन्ताऐं परेशान कर सकती है। यात्रा योग है।

सूर्य को जल चढ़ायें व आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।

वृषभ : सप्ताह आपके पक्ष का है। रूके हुये कार्यों में तेजी आयेगी। नवीन योजनओं को भी क्रियान्वित कर सकेगें। कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे हैं। नये पुराने मित्र मिलेगें। स्वास्थ्य सुधरेगा।

दुर्गा चालिसा का निरंतर पाठ करें।

मिथुन : इस सप्ताह बजट बनाकर चलें अन्यथा धन का व्यय प्रचुर मात्रा में होने के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। लम्बी यात्राओं के योग बन रहे है।

लक्ष्मी जी की पूजा सदैव सुखदायी रहेगी।

कर्क : इस सप्ताह धन प्राप्ति के नवीन अवसर मिलेगें। परिवार में अशांति का वातावरण बना रहेगा। नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। खान पान पर संयम रक्खें अन्यथा पेट सम्बन्धि बिमारियों से कष्ट हो सकता है।

शनिवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ायें।

सिंह : यह सप्ताह करियर में उन्नत्ति प्रदाता है। नौकरी में स्थायित्व, पद्दोन्नत्ति व परिवर्तन के लिये समय अनुकूल है। व्यावसाय में विस्तार के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही है।

नित्यप्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या : इस सप्ताह बड़े महत्वपूर्ण निर्णय दो दिन छोडक़र लेने में ही भलाई है। सप्ताह मध्य से समय आपके अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में रूझान बड़ेगा। कष्टकारी यात्रा के योग बन रहे हैं।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।

तुला : सप्ताहरम्भ में महत्वपूर्ण कार्यों को टालने में ही भलाई है। वाहन संभलकर चलाऐं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। वाणी पर संयम बरतें। सप्ताह मध्य से रूके कार्यों में तेजी आयेगी।

हनुमान चालिसा का पाठ करें।

वृश्चिक : इस सप्ताह बहुत सारे कार्यों का बोझ आपने, अपने सर पर उठा रक्खा हैं। धर्य पूर्वक एक एक कार्य को समाप्त करने में ही सफलता का सूत्र छिपा है। सप्ताहन्त में कोई शुभ सूचना का संचार होगा।

गणेश जी को दूब चढ़ायें।

धनु : यह सप्ताह मौज शौक में व्यतीत होगा। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। धार्मिक कार्यो में रूझान बढ़ेगा। शत्रुओं या प्रतिस्पृधिओं की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। सप्ताहन्त में कुछ गलत निर्णय हो सकते है।

हनुमान चालीसा का पाठ से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मकर : इस सप्ताह के कुछ घटनाक्रम अचानक से घटेगें। कोई अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। धन लाभ के भी नवीन अवसर प्राप्त होगें। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यों में प्रगति संभव है। शत्रुवर्ग कमजोर पढ़ेगा। 

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।

कुंभ : सप्तारम्भ में मानसिक चिन्ताऐं उभरने के योग बन रहे है। परन्तु सप्ताहन्त में समय आपके पक्ष का साबित होगा।  व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होगें। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

गणपति जी की उपासना आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।

मीन : इस सप्ताह यात्रा व खर्चों के योग बन रहे हैं। नये पुराने मित्र मिलेगें। कार्यों के सम्पादन में देरी मानसिक खिन्नता को बढ़ाने वाली साबित होगी। जमीन, मकान पर व्यय के योग बन रहे है।

शिव चालिसा का पाठ करें।

|| ॐ तत् सत् ||

International School of Astrology and Divine Sciences




No comments:

Post a Comment