Sunday, June 12, 2016

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 12 जून से 18 जून 2016 तक

साप्ताहिक राशिफल
 दिनांक 12 जून से 18 जून 2016 तक


निम्रलिखित राशिफल वर्तमान ग्रहों के गोचर का आपकी जन्म राशि, जिसे चन्द्रराशि भी कहते हैं पर पडऩेवाले प्रभावों को दर्शाता है। आपकी जन्मपत्रिका के हिसाब से इसमें कम, ज्यादा अन्तर आने की सम्भावना हो सकती है।                                      - आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह शिक्षा में अत्यधिक संघर्ष की स्थिति बन रही है। समय मौज शौक में व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में उलझने बढऩे के भी योग बन रहे है। सप्ताहन्त स्वास्थ्य के लिये अनुकूल नहीं है।
 
सूर्य को जल चढ़ायें व आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।
 
वृषभ : सप्तारम्भ में मानसिक चिन्ताओं के योग बन रहे है। आपने जो जिम्मेदारियों का बोझ उठा रक्खा है, सप्ताहन्त तक उसमें कमी आ जायेगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है।
 
दुर्गा चालिसा का निरंतर पाठ करें।
 
मिथुन : सप्तारम्भ में खर्चे व यात्राऐं मानसिक चिन्ता का कारण बनेगें व सप्ताहन्त में सन्तान सम्बन्धि चिन्तायें बढ़ सकति है। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। धन लाभ के अवसर भी बनेगें। 
 
लक्ष्मी जी की पूजा सदैव सुखदायी रहेगी।
 
कर्क : इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। नये पुराने मित्र मिलेगें। प्रेम प्रसेगों में असफलता के योग बन रहे है। कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति या विस्तार के अवसर प्राप्त होगें।
 
शनिवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ायें।
 
सिंह : इस सप्ताह उतार चढ़ाव के साथ सप्ताहन्त में धन लाभ के नवीन स्त्रोतों के सृजन होने के योग बन रहे है। शिक्षा में भी अनुकूल परिणाम प्राप्त होगें। सप्ताहन्त में मानसिक चिन्ताऐं आप पर हावी रहेगीं।
 
नित्यप्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
 
कन्या : इस सप्ताह यात्रा व खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार में तालमेल बनायें रक्खें अन्यथा क्लेश की स्थिति बन सकति है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के अवसर प्राप्त होगें। कारोबारी यात्रा संभव है।
 
गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।
 
तुला : यह सप्ताह परिवर्तनशील है अत: कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते है। सप्ताह मध्य, प्रत्येक कार्य के लिये सर्वश्रेष्ठ रहेगा। सप्ताहन्त में पारिवारिक समस्याओं पर आंशिक हल निकल सकता है।
 
हनुमान चालिसा का पाठ करें।
 
वृश्चिक : इस सप्ताह विपरीत समय में भी आपकी आन्तरिक उर्जा सकारात्मक होने से कार्यों का अन्तिम परिणाम सुखद होगा। सप्ताहन्त में वैवाहिक जीवन में कुछ संघर्ष की स्थिति बन रही है।
 
गणेश जी को दूब चढ़ायें।
 
धनु : इस सप्ताह आलस्य त्यागकर कार्यों में जुट जायें आपको सफलता प्राप्त होगी। फिजूल के कार्यों में अपनी उर्जा नष्ट न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिये विगत की चली आ रही, समस्याओं का कुछ निदान अवश्य होगा।
 
हनुमान चालीसा का पाठ से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
 
मकर : यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदाता है। प्रत्येक कार्य संघर्ष के साथ पूरा होता दिख रहा है। और कुछ घटनायें अचानक से घटित होती दिख रही है। अत: कोई भी नया जोखिम अभी लेना ठीक नही रहेगा।
 
शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।
 
कुंभ : कोई भी महत्वपूर्ण कार्य सप्ताह मघ्य में न करें अन्यथा हानी के योग बन रहे है। सप्तारम्भ व सप्ताहन्त आपके पक्ष के है। प्रेम प्रसेगों में आशिंक सफलता के योग बन रहे है।
 
गणपति जी की उपासना आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।
 
मीन : सप्तारम्भ तो आपके पक्ष का है परन्तु सप्ताहन्त में स्वास्थय व धन की हानी हो सकति है। जमीन सम्बन्धि विवाद उभरने के योग बन रहे है। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।
 
शिव चालिसा का पाठ करें।


No comments:

Post a Comment