Monday, June 20, 2016

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 19 जून से 25 जून 2016 तक

साप्ताहिक राशिफल

दिनांक 19 जून से 25 जून 2016 तक

निम्रलिखित राशिफल वर्तमान ग्रहों के गोचर का आपकी जन्म राशि, जिसे चन्द्रराशि भी कहते हैं पर पडऩेवाले प्रभावों को दर्शाता है। आपकी जन्मपत्रिका के हिसाब से इसमें कम, ज्यादा अन्तर आने की सम्भावना हो सकती है।                       - आचार्य अनुपम जौली
मेष : सप्ताहरम्भ में धन हानी व दुर्घटना सम्बन्धि योग बन रहे हैं। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य सप्ताह मध्य से ही करने में भलाई है। सप्ताहन्त में पारिवारिक कारणों से यात्रा व धन लाभ के योग बन रहे है।

सूर्य को जल चढ़ायें व आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।

वृषभ : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पारिवारिक समस्याओं का हल मिलेगा। सप्ताहन्त में करियर सम्बन्धि शुभ सूचना का संचार होगा।

दुर्गा चालिसा का निरंतर पाठ करें।

मिथुन : इस सप्ताह समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धन लाभ के नवीन स्त्रोतों का भी सृजन होगा। शत्रु परास्त होगा। सप्ताहन्त स्वास्थ्य के लिहाज से चिन्ताजनक बन रहा है।

लक्ष्मी जी की पूजा सदैव सुखदायी रहेगी।

कर्क : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे हैं। शिक्षा व सन्तान सम्बन्धि चिन्ता बनी रहेगी। सप्ताहन्त में कोई अपमान जनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

शनिवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ायें।

सिंह : इस सप्ताह मानसिक चिन्ताओं के उभरने के योग बन रहे हैं। जमीन व मकान सम्बन्धी विवाद उभर सकता है। माता का स्वास्थ्य व व्यवहार भी चिन्ता का कारण बन सकते है। सप्ताहन्त में लाभकारी व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।

नित्यप्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या : इस सप्ताह दूसरे की सलाह से नुकसान के योग बन रहे है। स्वयं के ही निर्णय भाग्योदयकारी साबित होगें। मित्रों से कष्ट की संभावना। कष्टकारी यात्रा के योग बन रहे हैं।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।

तुला : इस सप्ताह पारिवारिक क्लेश व चिन्ताऐं अत्यधिक कष्ट का कारण बनेगीं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने में ही आपका हित है। शिक्षा में भी अवरोध की स्थिति बन रही है। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।
हनुमान चालिसा का पाठ करें।

वृश्चिक : इस सप्ताह प्रत्येक कार्य कुछ न कुछ अड़चनों के साथ ही सम्पन्न होगें। मानसिक खिन्नता बढऩे की स्थिति बन रही है।  पारिवारिक सहयोग से कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति के योग है।

गणेश जी को दूब चढ़ायें।

धनु : इस सप्ताह नवीन शुभ सूचना का संचार होगा। वैवाहिक जीवन में उथल पुथल की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य सुधरेगा। परिवार की चली आ रही पुरानी समस्या के उभरने के योग बन रहे हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मकर : इस सप्ताह खर्चों व यात्राओं के योग बन रहे है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष की स्थिति बन रही है। दूसरों के भरोसे नुकसान की स्थिति बन रही है। स्वयं के प्रयासों से ही सभी हल प्राप्त होगें।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।

कुंभ : सप्ताह आपके पक्ष का है अत: अपने आलस्य त्यागकर आपने लक्ष्य की प्राप्ति में तत्पर रहें। प्रेम प्रसेगों में भी आशानुकूल सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होगें।

गणपति जी की उपासना आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।

मीन : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति व स्थाई आमदनी के लिये प्रयासों में आंशिक सफलता के योग बन रहे है। जमीन, मकान सम्बन्धि विवाद उभर सकता है। सप्ताहन्त में अनावश्यक खर्चों के योग बन रहे हैं।

शिव चालिसा का पाठ करें।



International School of Astrology and Divine Sciences

No comments:

Post a Comment