Sunday, June 26, 2016

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 26 जून से 02 जुलाई 2016 तक

साप्ताहिक राशिफल



दिनांक 26 जून से 02 जुलाई 2016 तक

निम्रलिखित राशिफल वर्तमान ग्रहों के गोचर का आपकी जन्म राशि, जिसे चन्द्रराशि भी कहते हैं पर पडऩेवाले प्रभावों को दर्शाता है। आपकी जन्मपत्रिका के हिसाब से इसमें कम, ज्यादा अन्तर आने की सम्भावना हो सकती है।                       - आचार्य अनुपम जौली

मेष : इस सप्ताह धन लाभ, बड़े खर्चे व यात्रा के योग बन रहे है। घर के बुजुर्गों से तालमेल बनाकर चलें। स्वास्थ्य भी सुधरेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार चढ़ाव बना हुआ है।

सूर्य को जल चढ़ायें व आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।

वृषभ : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विस्तार के साथ, धन प्राप्ति के नवीन स्त्रोतों का भी सृजन होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य व व्यवहार कष्टकर हो सकता है। सप्ताहन्त में नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी।

दुर्गा चालिसा का निरंतर पाठ करें।

मिथुन : इस सप्ताह न केवल नवीन सृजनात्मक कार्यों की रूपरेखा बनेगी, बल्की उन पर क्रियान्वयन भी होगा। अत: आलस्य त्यागकर कार्यों में जुट जाऐं। सप्ताहन्त में कोई बढ़ा खर्चा हो सकता है।

लक्ष्मी जी की पूजा सदैव सुखदायी रहेगी।

कर्क : सप्तारम्भ में मानसिक व शारीरिक कष्ट की संभावना है। किसी कड़वी बात का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताहन्त करियर व लाभ के लिहाज से शुभ फलदायक बन रहा है।

शनिवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ायें।

सिंह : सप्ताह मध्य को छोडक़र शेष सप्ताह शिक्षा व धन के लिहाज से शुभ फलप्रद है। सप्ताह मध्य में धन निवेश नुकसानदायक हो सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से समय लाभदायक साबित होगा।

नित्यप्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे हैं। आपका वर्चस्व की बढ़ोत्तरी व शत्रु पक्ष निर्बल पड़ेगा। सप्ताहन्त में कार्यों में अड़चने व देरी कुछ मानसिक खिन्नता की स्थिति बना रहे है।

गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।

तुला : इस सप्ताह शिक्षा  में अवरोध या अड़चनों की स्थिति बन रही है। प्रेम प्रसंगों में असफलता या अलगाव के भी योग बन रहे है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

हनुमान चालिसा का पाठ करें।

वृश्चिक : इस सप्ताहरम्भ में जहाँ मानसिक चिन्ताऐं अत्यधिक रहेगीं वहीं स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर है। बड़े व्यावसायिक निर्णय अभी टालने में ही भलाई है। सप्ताहन्त में रूके कार्यों में तेजी आयेगी।

गणेश जी को दूब चढ़ायें।

धनु : सप्ताह मिश्रित फलप्रद है। कष्टकर यात्रा योग है। नये पुराने मित्र मिलेगें। शिक्षा में आ रही अड़चनों में कमी आयेगी। सप्ताहन्त में आपके वर्चस्व में बढ़ोत्तरी के योग है।

हनुमान चालीसा का पाठ से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मकर : इस सप्ताह व्यवसायिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ रही है। पारिवार में क्लेश की स्थिति बन रही है। शत्रु व प्रतिस्पृधियों की संख्या में बढ़ोत्तरी भी हो रही है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर है।

शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।

कुंभ : कुछ भावनात्मक चिन्ताओं के साथ यह सप्ताह सम्पूर्ण रूपेण पक्ष का बन रहा है। शिक्षा में उन्नत्ति व कारोबार में नये प्रस्ताव के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में भी योगदान की स्थिति बन रही है।

गणपति जी की उपासना आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।

मीन : इस सप्ताह किसी बड़े खर्चे की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। कोई भी नवीन कार्य की रूपरेखा बन सकती है व किसी शुभ सूचना का संचार होगा।

शिव चालिसा का पाठ करें।


No comments:

Post a Comment